पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमीन विवाद की पंचायत में गए पूर्णिया नगर निगम के पूर्व पार्षद पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। दूर से गोली चलने से वह बाल-बाल बच गए। गोली चलाने के बाद फायरिंग करते बदमाश भाग निकले। पूर्व पार्षद एवं उनके समर्थकों ने स्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं। जिसे सूचना पर गई पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना सदर थाना के बीबीगंज चौक पर रविवार दोपहर बाद घटी है। बताया जा रहा है कि विजय उरांव का बीबीगंज के एक व्यक्ति के साथ जमीन विवाद चल रहा है। जिसको सुलझाने के लिए वह बीबीगंज चौक पर कुछ लोगों के साथ पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान पंचायत स्थल से लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक बाइक आकर रूकी। बाइक पर दो नकाबपोश युवक सवार थे। उन्होंने विजय उरांव का नाम लेकर गोली चला दी। दूरी की वजह से उनका निशाना चूक गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.