गढ़वा, सितम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सरकार की ओर से 19 से 25 सितंबर तक डेटा ट्रांसफर को लेकर बंद रखी गई है सेवा के कारण अंचलों में म्यूटेशन का काम बाधित रहा। वहीं जमीन रजिस्ट्री का काम सामान्य तरीके से चला। शुक्रवार को करीब 20 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री हुई। जिलांतर्गत मेराल अंचल के सीओ यशवंत नायक ने बताया कि सुबह कुछ समय के लिए सर्वर खुला था। उसके बाद बंद हो गया। उसके कारण म्यूटेशन का काम नहीं हुआ। वहीं रजिस्ट्री विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों की तरह जमीन की रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री होने के कारण गहमा गहमी रही। ताइद अवधेश कुशवाहा ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह ही जमीन रजिस्ट्री का काम हुआ। आम तौर पर औसतन 20-25 रजिस्ट्री होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.