गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- फुलवरिया,एक संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में विभिन्न तिथियों को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद की सुनवाई के बाद अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। यह प्राथमिकी थाना क्षेत्र के भगवत परसा टोला, तुरपट्टी गांव निवासी आवेदक रामकिशोर सिंह द्वारा दर्ज कराई जाएगी। आवेदक रामकिशोर सिंह का आरोप है कि उनकी खतियानी जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने का प्रयास किया गया। आरोप है कि थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ गांव निवासी मदन मोहन मिश्रा, शंभू मिश्रा, आदित्य मिश्रा एवं चंद्रभूषण मिश्रा ने लाल बच्चन मिश्रा व राम इकबाल सिंह के सहयोग से कुंवर बथुआ गांव निवासी परसन सिंह के नाम उक्त जमीन की रजिस्ट्री करा दी। जबकि रामकिशोर सिंह उक्त जमीन का लगातार लगान देते आ रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.