गोरखपुर, मार्च 23 -- घघसरा, हिदुस्तान संवाद सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत टोला चकिया में जमीन रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडा से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के चकिया निवासी राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति के परिवार से जमीनी को लेकर रंजिश चलती है। शनिवार देर शाम इसी मनबढ़ घर पर चढ़ आए और लाठी-डंडा, रॉड से पिता वीरेंद्र दास चाचा इंद्रेश यादव को मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने विपुल यादव उर्फ विजय, कुंज बिहारी, अंकित यादव, कुंज बिहारी की पत्नी और लड़की तथा एक रिश्तेदार अज्ञात के खिलाफ बलवा,मारपीट,और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.