बगहा, मई 31 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। चंपारण रेंज के बेतिया, बगहा और मोतीहारी पुलिस जिला में सक्रिय भू-माफिया और शराब तस्करों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति जब्त होगी। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने भू-माफियाओं और शराब तस्करों पर फाइनेंशियल स्ट्राइक करने की रणनीति बनाई है। जिसपर तीनों जिले की पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है । शीघ्र ही परिणाम सामने आयेंगे । मनी लाॅड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत इस पर काम शुरू हो गया है। डीआईजी ने रेंज के सभी एसडीपीओ के साथ बैठक कर अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र से दो-दो भूमाफिया और दो-दो शराब तस्करों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इनमें से कई एसडीपीओ ने भू माफियाओं और शराब तस्करों की सूची डीआईजी कार्यालय में उपलब्ध करा दिया है। जिन्होंने अभी तक यह सूची समर्पित नहीं किया है, डीआईजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.