समस्तीपुर, फरवरी 4 -- रोसड़ा। प्राइवेट अमीन टुनटुन राउत की हत्या के मामले में परिजनों के बयान और पुलिस जांच से कई अहम तथ्य सामने आए हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे टुनटुन राउत अपने गांव में जमीन मापी का काम निपटाने के बाद रोसड़ा लौटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक जब वे रोसड़ा के शारदानगर स्थित अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजनों ने उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आता रहा। थक-हारकर परिजन लरझाघाट थाना पहुंचे और वहां गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इधर, घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.