मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कुढ़नी के तुर्की में डीएल टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण जमीन मापी नहीं होने के कारण लंबित पड़ा हुआ है। इस ट्रैक का निर्माण पूरी तरह से डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा। जिला प्रशासन की ओर से आवंटित जमीन की मापी कराने के लिए डीटीओ ने कुढ़नी सीओ से पत्र लिखा है। ताकि, जमीन की चौहद्दी के अनुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करते हुए उसे विभागीय मुख्यालय को अनुमति के लिए भेजा जा सके। डीटीओ ने बताया कि अभी डीएल टेस्ट के लिए प्रक्रिया डिजिटल न होकर पूरी तरह मैनुअल तरीके से हो रही है। जमीन की मापी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से डिजिटल तकनीक पर आधारित टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण में देरी हो रही है। जैसे ही मापी पूरी होगी वैसे ही विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया कि पिछले साल नवंबर मे...