शामली, फरवरी 14 -- बाबरी निवासी युवक के साथ शामली के जमीन मालिक द्वारा 10 लाख रूपये क़ी फर्जी रशीद सौंपते हुए जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचकर शामली से फरार होने का मामला सामने आया हैं। एसपी के आदेश पर बाबरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अभिनव संगल पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी बाबरी ने एसपी से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। अभिवन संगल का आरोप है कि हितेश जैन पुत्र सतेंद्र जैन निवासी जैन विहार माजरा रोड शामली ने अपनी एक प्रॉपर्टी बेचने के लिए दिखाई गई थी। इसके बाद इसका का सौदा भी किया गया। आरोप है इसके लिए हितेश जैन को अग्रिम धनराशि (बयाना) के रूप में 10 लाँख रूपये दिए गए। उक्त जमीन के रेनोवेशन ( नवीकरण) में उसके 5 लाँख रुपये भी खर्च किये गए। इस प्रकार कुल 15 लाँख रूपये हितेश जैन को प्राप्त हुए। हितेश जै...