रुडकी, अक्टूबर 11 -- पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अमरपुर काजी गांव निवासी पिता-पुत्र पर चेक की हेरा फेरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्युराली पट्टी, सिटोनी स्यु पौड़ी गढ़वाल निवासी हेमंत जोशी ने तहरीर में बताया कि उन्होंने 2023 में अमरपुर काजी गांव में कुछ जमीन खरीदी थी, जिसकी एवज में उन्होंने पार्टी को दो चेक दिए थे। कुछ समय बाद उन्होंने पैसा आरटीजीएस के माध्यम से पार्टी को दे दिया। इसके बाद पीड़ित ने पार्टी से अपने चेक वापस मांगे तो पहले तो वह इधर-उधर की बात करते रहे, बाद में उन्होंने पैसे हड़पने की नियत से दोनों चेक को बैंक में लगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सन्तर सिंह और उसके बेटे पंकज निवासी अमरपुर काजी, थाना भगवानपुर के खिलाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.