प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- ननिहाल में नेवासे की जमीन बेचकर लाखों रुपये प्रेमिका पर उड़ाने वाले युवक को धोखा मिल गया। रुपये खत्म होने पर प्रेमिका उस पर दबाव बनाने लगी। रिश्ते में कड़वाहट आने के बाद मंगलवार रात युवक ने घर के बाहर पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। देहात कोतवाली के मतुई नमक सायर निवासी बजरंगी चौहान को अपनी ससुराल पूरे रायजू में नेवासा मिला था। बजरंगी की मौत के बाद जमीन उसके बेटों के नाम हुई। बजरंगी के दो बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा 23 वर्षीय विनोद सिंह घर पर ही रहता था। बताते हैं कि रिश्तेदारियों में टहलने के दौरान कंधई दलाके की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। उसके प्रेम में उसने लखनऊ-वाराणसी हाईवे किनारे देहात कोतवाली थाना के पास करीब 16 बिस्वा जमीन औने पौने दाम पर बेच दिया। जमीन के बदले में मिले सारे रुपये उसने प्रेम...