गढ़वा, फरवरी 6 -- गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर गढ़वा प्रखंड के गुरदी गांव से आए झरी पासवान ने बताया कि उनकी जमीन पर अन्य व्यक्तियों द्वारा मिट्टी भरकर बिक्री की जा रही है। विरोध करने पर उन्हें और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अंचल कार्यालय में शिकायत व भूमि सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, किंतु न तो सीमांकन कराया गया है और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई हुई है। उसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.