पीलीभीत, मार्च 24 -- जमीन के विवाद में भाईंयों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक भाई के पिटाई लगने से काफी चोटें आई उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा के रहने वाले अनुराग शुक्ला अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसके पिता की मृत्यु के बाद इस बार पहली होली थी। इसलिए वह अकेला अपने घर आया था और होली पर्व के बाद वह बापस जा रहा था। इसी बीच उसकी मां बीमार हो गई और वह रुककर अपनी मां का इलाज कराने लगा। आरोप है कि उसके भाई वीरू शुक्ला और नीटू शुक्ला ने जमीन की बिक्री की बात कही। इस पर युवक ने जमीन बेचने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.