आरा, मई 12 -- -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार की देर रात हुई घटना -युवक को गोली मारने में इस्तेमाल राइफल और नौ कारतूस बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार की रात बालू पर चढ़ने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके दायें हाथ की अंगुली में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक जगतपुर गांव निवासी वकील पासवान का 18 वर्षीय पुत्र राजीव पासवान है। गोली मारने का आरोप गांव के ही छत्रपाल सिंह उर्फ रंग बहादुर सिंह नामक व्यक्ति पर लगाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने में इस्तेमाल राइफल और नौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी राज की ओर से गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.