पूर्णिया, मई 16 -- विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा किया है कि लालू यादव का शासनकाल सही मायने में गरीबों के लिए मंगलराज था। उन्होंने कहा कि जो गरीब जमीन पर बैठते थे, उस दौर में उन्हें भी बैठने के लिए कुर्सी नसीब हुई। पूर्णिया में आर्ट गैलरी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि इतिहास गवाह है, जब यादव जाति के लोगों ने एकजुट होकर लालू यादव को नेता माना और जब वो बिहार के मुख्यमंत्री बने, तो न केवल यादव जाति के लोगों को फायदा हुआ, बल्कि पिछड़ी जातियों को भी इसका लाभ मिला। उन्होंने कहा कि जिनको जमीन से उठकर कुर्सी पर बैठने का मौका नहीं मिलता था, उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नसीब हुई। उन्होंने आगे कहा कि जो हम लोगों पर राज करता था, जब उन्हें तकलीफ हुई, तब उसने उस दौर को जंगलराज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.