अमरोहा, फरवरी 3 -- हसनपुर, संवाददाता। शनिवार आधी रात के बाद हुई ओलावृष्टि से गेहूं, मटर व सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को तमाम किसान खेतों पर पहुंचे तो नुकसान की जानकारी हुई। जमीन पर बिछी फसलों को देखकर दिल बैठ गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि गेहूं, आलू व सरसों की फसल में कुछ क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उधर, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की नींद उड़ी है। गौरतलब है कि शनिवार रात तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी, दौरारा, चंदनपुर, खुर्तिया, ईटा समेत 20 से अधिक गांवों में करीब आधे घंटे तक जमकर कंच की गोली के बराबर आकार का ओला गिरा था। ढवारसी, गारवपुर, सकतपुर, भीमा सुल्तानपुर, दूल्हेपुर अहीर व तिगरिया नादिरशाह क्षेत्र में भी भारी ओलावृष्टि हुई थी। ढवारसी निवासी काश्तकार रईश अहमद ने बताया कि डंठल पर होने ...