रांची, जून 4 -- रांची। रांची के नयासराय की रहने वाली निलोफर वाहिद ने तबरेज अहमद, आफताब आलम, अंजना लिंडा समेत अन्य के विरूद्ध विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। निलोफर ने आवेदन में कहा कि वह दो जून को अपने सपारोम स्थित जमीन पर निर्माण करा रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा। मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चेन समेत अन्य चीजें लूट ली। धमकी दी कि इस जमीन पर काम किया तो हत्या कर देंगे। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.