काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर, संवाददाता। कचनाल गुसाईं वार्ड-5 में 50 वर्षों से खेती कर रहे किसान की दो एकड़ भूमि को सरकारी बंजर बताकर नगर निगम द्वारा लगाए गए पिलरों को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और किसानों ने उखाड़ दिया। मौके पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए भूमि पर 'उपजाऊ भूमि/किसान की भूमि' का बोर्ड लगाया और पीड़ित किसान को स्वामित्व देने की मांग की। गुरुवार को भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह 'जीतू' के नेतृत्व में किसान कचनाल गुसाईं पहुंचे। किसानों का कहना था कि नगर निगम ने बिना ठोस प्रमाण के किसान की जमीन को बंजर घोषित कर पिलर लगवाए, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। विरोधस्वरूप पिलर हटाकर प्रशासन को चेताया गया कि किसानों की जमीन पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित किसान विपिन ने बताया कि उनके पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.