अमरोहा, जनवरी 28 -- कृषि भूमि पर कब्जा करने के इरादे से गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव उमर मोहम्मदपुर मजरा मानकजूड़ी की है। यहां पर रहने वाले किसान ऋषिपाल सिंह की गांव के जंगल में पुश्तैनी कृषि भूमि है। करीब 40 साल से वह अपने तीन भाईयों के साथ मिलकर लगातार इस भूमि पर खेती कर रहे हैं। वर्तमान में चारों भाईयों ने अपने-अपने हिस्से के खेतों में गेहूं की फसल की बुआई कर रखी है। उनका आरोप है कि गांव मजरा मानकजूड़ी का रहने वाला हरिराज सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत रखता है। 24 जनवरी की रात इसी इरादे से हरिराज सिंह ने अपने भाई गुलशन, बेटे विवेक तथा बल्लू नि...