मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- गांव अलमावाला में जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर आरोपियों ने खेत मे कार्य करने गये किसान परिवार के साथ मारपीट की महिलाओं ने अपने साथ अभद्रता की। पीिडत पक्ष ने शिकायत करते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलमावाला निवासी कौशल ने बताया कि बीते शनिवार की सुबह वह अपने खेतो पर कृषि कार्यों के लिये गये थे। तभी गांव का ही एक व्यक्ति उससे व उसके बेटे के साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया था। झगड़े की आशंका को देखते हुए वह घर लौट आये। कुछ देर बाद गांव के ही चार व्यक्ति घर में घुस आए और पति साधुराम, पुत्री ऋतिका, पुत्र दीपक के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.