मैनपुरी, जून 12 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर में दबंगों ने दलित युवक की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। युवक और उसकी पत्नी ने कब्जा करने से रोका तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और जातिसूचक गालियां देकर गोलियों से भून देने की धमकी दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी रामनरेश जाटव पुत्र दौजीराम ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि गांव के निकट ही उसका खेत है। ग्राम वासी दबंग ज्ञान सिंह, सूबेदार पुत्रगण हुकुम सिंह यादव, सुखवीर पुत्र ज्ञान सिंह और उमेश पुत्र सूबेदार यादव जेसीबी से उसके खेत पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पाकर वह अपनी पत्नी रीता के साथ वहां पहुंचा तो आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देकर उसकी मारपीट कर दी। उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया। शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.