पीलीभीत, जनवरी 6 -- घुंघचाई, संवाददाता। जमीन नाम न कराने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112 की मदद से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव उदरहा थाना घुंघचाई निवासी रामचन्द्र पुत्र बिहारी लाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका भाई जवाहर लाल पुत्र बिहारी लाल कई वर्षों से गांव दिलावरपुर में रहता है। जवाहर लाल की कोई संतान नहीं है। आरोप है कि पांच जनवरी को उसके ससुराल पक्ष के लोग उस पर जबरन जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। जब जवाहर लाल ने जमीन नाम कराने से इनकार किया तो ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इसपर गांव दिलावरपुर निवासी राम प्रसाद पुत्र चेतराम तथा उसके बेटे वीरपाल, वीरेन्द्र ...