रांची, फरवरी 11 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया पुलिस ने बुधवार को कोकदोरो निवासी परवेज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि परवेज अंसारी जमीन से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले का मुख्य अभियुक्त है। आरोपी के खिलाफ पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के लंबित मामलों में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...