शामली, दिसम्बर 3 -- इंडस्ट्रियल एरिया में दुकान के लिए प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शहर कोतवाली शामली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कैराना निवासी शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया, कंडेला मोड़ के पास दुकान के लिए जमीन खोज रहा था। इसी दौरान उसके परिचित संजय कंबोज और राजू डीलर ने उसे अमित कुमार जैन निवासी जैन विहार, शामली से मिलवाया। अमित जैन ने अपने साथियों नरेश गिल, मोहित, सतीश और अरविंद (जिसकी बाद में मृत्यु हो चुकी है) के साथ मिलकर खसरा नंबर 696, मौज़ा कंडेला की भूमि को अपना बताते हुए दुकान बेचे जाने का दावा किया। पीड़ित के अन...