विकासनगर, मार्च 24 -- जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित और आरोपी दोनों देहरादून के निवासी हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, डॉ. दर्शन कुमार शर्मा पुत्र स्व. रतन चन्द शर्मा निवासी जीएमएस रोड, देहरादून ने तहरीर दी है। बताया कि उन्हें भूमि की जरूरत थी। उनकी मुलाकात नईम खान पुत्र नसीर खान निवासी कारगी ग्रांट देहरादून से गिरीश गोयल और ब्रह्म प्रकाश पांडे के माध्यम से हुई थी। नईम खान ने उन्हें अटकफार्म में जमीन दिखाई। वर्ष 2016 में दस लाख प्रति बीघा के हिसाब से अटकफार्म में 17 बीघा जमीन खरीदने के लिए नईम के साथ उनका विक्रय अनुबंध हुआ था। बतौर अग्रिम धनराशी के रूप में उन्होंने नईम को 25 लाख रुपये दिए। जिसमें कुछ चेक और कुछ नगद दिए। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.