कानपुर, जनवरी 4 -- --------- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में एक महिला ने प्लाईवुड कारोबारी समेत उसके पिता और बहन पर जमीन दिलाने के नाम पर 22.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बेटी की शादी के लिए वह आरोपित से रुपये मांगने उसके कार्यालय गईं तो आरोपितों ने धमकाया। पीड़िता ने ज्वाइंट सीपी के आदेश पर जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ कैलाश नगर निवासी झरना राय के अनुसार कुछ साल उनके बेटे देवाशीष का दोस्त प्लाईवुड कारोबारी हरजेंदर नगर लाल बंगला निवासी नीरज पोद्दार उनके घर आया। जिसने रुपयों की आवश्यकता बताते हुए उन्हें रूमा में अपना एक 600 वर्गगज का प्लॉट 51 लाख रुपये में बेचने की बात कही। जिसके बाद नीरज व उसके पिता आरआर पोद्दार ने उन लोगों को जमीन दिखाई। प्लॉट पसंद आने पर उन्होंने अपने व पति जीवन किशन राय के खातों में अप...