संतकबीरनगर, अगस्त 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सीओ मेंहदावल के कार्यालय में मुंशी के रूप में तैनात आरक्षी सूरज पासवान से जमीन बैनामा कराने के नाम पर 10 लाख 65 हजार रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगा तो आरोपितों ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं बल्कि मारपीट की। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। मामले में आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ ठगी, जालसाजी, कूटरचना और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरक्षी सूरज पासवान ने दी गई तहरीर में लिखा है कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात मेंहदावल के बैरियहवा निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह से हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद मार्च माह में शैलेंद्र ने बताया कि उनकी शराब की दुकान की लाटरी निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.