गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- मुरादनगर। गौतमबुद्ध नगर निवासी एक व्यक्ति से तीस बीघा कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर के चिपियाना बुजुर्ग निवासी योगेश शर्मा ने बताया कि गांव भिक्कनपुर निवासी अजीत राणा से तीस बीघा कृषि भूमि का सौदा किया था। इसके लिए 1.65 करोड़ रुपये बतौर पेशगी दी थी, जबकि बाकी रकम बैनामा होने के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि अजीत ने न तो जमीन दी और ना ही रकम वापस की। पीड़ित ने इस संबंध में एसीपी मसूरी सर्किल को शिकायत दी। योगेश शर्मा के अनुसार, 11 अगस्त 2023 को एसीपी कार्यालय में समझौता हुआ था कि अजीत 25 जनवरी 2024 तक रकम लौटा देगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। अब उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया है। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.