बोकारो, मई 7 -- बोकारो। बोकारो के चास प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया में जमीन घोटाले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दूसरी बार छापेमारी की। यह कार्रवाई तेतुलिया मौजा के 103 एकड़ तीन डिसमिल जमीन में फर्जीवाड़े को लेकर हो रही है। टीम के सदस्य सुबह सात बजे पहले चास के राणा प्रताप नगर स्थित प्रसिद्ध कारोबारी महेश नागिया के घर पहुंचे। उनके आवास पर जांच कर महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले। इस दौरान जमीन खरीद-बिक्री में अनियमितता और अवैध लेन-देन से संबंधित कई दस्तावेज हाथ लगने की बात कही गई। इसके बाद टीम तेतुलिया उक्त जमीन पर भी पहुंची और उनके एक सहयोगी के आवास पर जांच की। यह सिलसिला करीब चार घंटे तक चला। फिर टीम के सदस्य बोकारो स्टील प्लांट के सेक्टर तीन स्थित नगर सेवा भवन में पहुंचे, जहां देर शाम तक जमीन संबंधि रिकॉर्ड की गहनता से जांच की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.