रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका की शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रही। प्रार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहित रंजन सिंह पक्ष रख रहे। पूर्व में पीएमएलए कोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी ओर से जमानत के लिए हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। मामले में ईडी ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें अमित कुमार अग्रवाल, छवि रंजन सहित 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.