देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के रांगा मोड़ अवस्थित एक खाली जमीन की घेराबंदी को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्ष ने नगर थाना में पुलिस को घटना की जानकारी दी। एक पक्ष की ओर से 40 वर्षीया महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो जान मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर चार बेटियां मौके पर पहुंचीं, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और छेड़खानी की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल युवक ने पुलिस को बताया कि विवादित जमीन पर वर्षों से देवी-देवताओं का मंदिर बना हुआ है, जहां लंबे समय से पूजा-अर्चना होती आ रही है। युवक का आरोप ह...