नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- भारत में मंदिरों की कमी नहीं है। प्राचीन से लेकर आधुनिक शिल्प के मंदिरों को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। तमिलनाडु में एक ऐसा मंदिर बना है जिसकी मूर्ति एकदम अलग है। यहां किसी देवता की मूर्ति नहीं बल्कि काले रंग के एलियन की मूर्ति स्थापित की गई है। यह मंदिर पूरी तरह से एलियन को समर्पित किया गया है। दूसरी खास बात यह है कि मंदिर को धरती के 11 फीट नीचे बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामागौंडानूर के रहने वाले लोगानाथन ने इस मंदिर को बनवाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सपने में एलियन के रूप में कोई देव आए थे और उन्होंने ही मंदिर बनवाने की प्रेरणा दी है। लोगनाथन इस एलियन प्रतिमा की रोज पूजा करते हैं। उनका मानना है कि भगवान शिव ने सबसे पहले एलियन देव को ही प्रकट किया था। उनका कहना है कि देवता के पास बहुत शक्ति होती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.