प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के काछीपटटी मोहल्ला निवासी मो. खालिद ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 18 अप्रैल को सुबह वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी मोहल्ले के ही कुछ लोग लाठी डंडा, रॉड, बेलचा आदि लेकर पहुंचे और गालियां देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। जानलेवा हमले से अचेत होकर वह गिर पड़ा तो आरोपी चले गए। आरोप है कि 17 अप्रैल की रात में भी आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा धमकी दी थी। पीड़ित मो. खालिद की तहरीर पर पुलिस ने शादाब अहमद, शहाब अहमद, शारुख, सुल्तान, शहान अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.