हरदोई, फरवरी 9 -- संडीला। कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के पास जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सभासद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। रेलवे क्रॉसिंग के पास मोहल्ला निवासी अनुज जायसवाल ने बताया कि रविवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी मन्नान अहमद, सभासद आफताब और भोलू निवासी मोहल्ला बड़ा कुआं महतवाना ने रेलवे क्रॉसिंग के पीछे वाली सड़क पर उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी ...