गंगापार, मई 4 -- जमीन के विवाद में चार आरोपियों ने एक महिला सहित चार को पीटकर घायल किया। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के कपरकुचवा गाँव निवासी ओम नारायण शर्मा ने थाने में तहरीर दी कि जमीन के विवाद में उनके गांव के ही राजेश शर्मा, प्रकाश नारायण शर्मा, शैलेंद्र शर्मा व कृष्ण मुरारी शर्मा गालियाँ देते हुए उनको पीटने लगे। शोरगुल सुनकर उनके परिवार के कृष्ण मुरारी शर्मा, अनुज शर्मा और पूजा शर्मा जब बीच बचाव के लिए आये, तो आरोपियों ने उन लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों की डाक्टरी जांच व इलाज मांडा सीएचसी में की जा रही है। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.