बाराबंकी, जनवरी 13 -- असन्द्रा। कोतवाली क्षेत्र के लोहरपुर गांव में जमीन के विवाद में एक महिला और उसके परिवार पर हमला कर विपक्षियों ने लाठी-डंडों व ईंटों से पीट दिया। जिसमें परिवार के सदस्यों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने सम्बन्धित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिद्धौर पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरपुर गांव निवासी पीड़िता अनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही लेखराज पुत्र राधेरमन रावत से जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में लेखराज, राजकुमार, राजकपूर पुत्रगण राधेरमन रावत, अवधेश पुत्र मोल्हे रावत, राजेन्द्र पुत्र रामसिंह रावत और हंसराज पुत्र वंशीलाल रावत सहित कई लोग उनके घर पर लाठी-डंडे और ईंटें लेकर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोपी उनके घर में घुस कर और लात-घूसों व ईंटों से मारने लगे। बचाने आए उनके ससुर अहरवादीन औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.