लखीमपुरखीरी, मई 5 -- मोहम्मदी/पाल चक। क्षेत्र के गांव रायपुर कलां में सहन की जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे से प्रहार कर भाई बहन और दो भाभियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार समेत चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में किए दर्ज कर लिया है। रायपुर कला निवासी राम लखन ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब वह घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी पहले से खुन्नस खाए पड़ोसी अजय उसके पुत्र अमन, दीपक और सरैया खेम निवासी रिश्तेदार कृष्ण कुमार एक राय होकर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने दौड़ी बहन साधना और भाभी सोनी और उर्वशी की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सी एच सी पर भर्ती कराकर सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.