देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून। जमीन के विवाद में शिमला बाईपास चौक पर रतनपुर में कराए जा रहे निर्माण कार्य को ट्रैक्टर से तोड़ दिया गया। विरोध करने पर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कमल सिंह निवासी रतनपुर ने तहरीर दी कि विनोद बहुगुणा के खिलाफ पूर्व में भी भूमि के खरीद फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे चल रहे है और अभी भी फरार है। उसके पुत्र हर्षवती नन्दन बहुगुणा द्वारा उनकी जमीन पर काफी दिनों से जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी शिकायत की गई है, जिसमें विकासनगर प्रशासन एवं एमडीडीए द्वारा जांच की गई, जमीन उनके नाम बताई। इसके बाद तारबाड़ को भी आरोपियों ने तुड़वा दिया...