नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली, क.स। राउज एवेन्यू अदालत जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में 30 अप्रैल तक अब प्रतिदिन सुनवाई करेगी। मंगलवार को तीन आरोपियों की ओर से आरोपपत्र में दाखिल दस्तावेजों की प्रति देने की अर्जी दाखिल की गई। जिस पर अदालत ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि अदालत ने 11 मार्च को लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। अदालत ने 25 फरवरी को सीबीआई की ओर से दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.