प्रयागराज, फरवरी 9 -- जमीन पर दोमंजिला मकान बनवाकर देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 78 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। तीन महीने में दोमंजिला मकान देने का इकरारनामा हुआ था। समय बीतने के बाद रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। करेली पुलिस ने सजहर रशीद, जोया खान, कलीमुद्दीन व आशु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एनुद्दीनपुर निवासी सुहैल की तहरीर के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर मजहर रशीद ने कसारी-मसारी में प्लॉटिंग करने और जमीन उसकी पत्नी जोया खान के पिता के नाम होने का दावा किया था। आरोप है कि उसने 78 लाख रुपये में प्लॉट पर तीन महीने में दोमंजिला मकान बनवाकर रजिस्ट्री करने का झांसा दिया। लेकिन, तीन माह बाद पूछने पर टालमटोल करने लगा और फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद मजहर रशीद अपनी पत्नी जोया के साथ घर पर ताला लगाकर मुंबई भाग गया। आरोप है कि सुहैल ...