मधुबनी, मई 25 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर अंचल के सीआई सह राजस्वकर्मी अजय कुमार मंडल के विजिलेंस द्वारा 3 लाख रूपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद से अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी अधिकारी से कर्मचारी तक एक दूसरे का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। निगरानी के डीएसपी सुजीत सागर व पवन कुमार ने बताया कि इतने बड़े सौदे में सिर्फ गिरफ्तार हुए राजस्वकर्मी अजय कुमार मंडल ही नहीं, इसमें कई वरीय अधिकारी के संलिप्ता की आशंका है। इसको लेकर गिरफ्तार आरोपित ने कई खुलासे भी किये है। जिससे जमीन के मामले में एक सिंडिकेट काम करने की बात सामन आ रही है। जिसमें अंचल से जिला तक के कर्मचारी और अधिकारी की संलिप्ता हो सकती है। इसी को लेकर निगरानी ने अन्य अज्ञात के विरुद्ध भी मामले दर्ज किये हैं। जिसे अनुसंधान में लाया जाएगा। जयनगर में इससे पहले एसडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.