भभुआ, जनवरी 19 -- इब्राहिमपुर व आदमापुर के विस्थापित परिवारों ने दखल के लिए आवेदन दिया रामपुर, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार के दौरान सबार गांव के एक दर्जन किसान सिकमी की भूमि की रसीद कटाने के लिए सीओ को आवेदन दिया। किसानों में ब्रह्मा पासवान, रवि राम, बहादुर मल्लाह, सुरेश लाल, आजाद राम, ऊषा देवी बासमती देवी, मनोरमा देवी आदि ने बताया कि वर्ष 1971 में आरएस सर्वे से निकली 66.73 डिसमिल भूमि 26 रैयतों को सिकमी रूप में बांट दिया गया। वर्ष 1990 में जब चकबंदी हुआ तो 10 एकड़ सिकमी की भूमि को दूसरे व्यक्ति के नाम से खाता खोल दिया गया। शेष बची भूमि को चकबंदी के माध्यम से बिहार सरकार भूमि का खाता खोल दिया गया। जबकि उक्त 26 रैयतों द्वारा 1971 से ही अब तक उक्त भूमि पर जोत कोड़ किया जा रहा है। अदमापुर गांव के किसानों ने भूमि की माप...