जहानाबाद, फरवरी 20 -- जनता दरबार में भू विवाद सहित 32 मामले आए अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 32 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, कब्जा, मुआवजा, राशन कार्ड, नल जल योजना, आवास योजना, पेयजल, दाखिल खारिज, मृत्त्यु प्रमाण पत्र, मजदूरी, मानदेय, राजस्व शाखा, सामान्य शाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप विकास आयुक्त कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, प्रखण्ड कार्यालय, पीएचईडी विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एव अन्य विभागों से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, ...