मुरादाबाद, नवम्बर 11 -- गिन्दौड़ा गांव में अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम के सामने जमकर हंगामा हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिलारी के भाजपा ब्लॉक प्रमुख के पति राजपाल ने उसे धमकाया और उनके साथ गाली गलौच की। वहीं, प्रमुख पति ने कहा कि खुद जो अवैध कब्जा किए हैं वह अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। गिंदौड़ा गांव में पिंडस्थल और शवयात्रा के मार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर हंगामा हुआ। यहां आशु समेत बिलारी ब्लॉक प्रमुख पति राजपाल ने अपने साथियों के साथ कब्जा करके उस पर अवैध निमार्ण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। सोमवार को राजस्व विभाग सदर तहसील की टीम ने पहुंचकर कई जगहों की पैमाईश की। कुछ अवैध निर्माण में निशान भी लगाए। इस दौरान जब शिकायतकर्ता आशु ने ब्लाक प्रमुख पति द्वारा अवैध कब्जे की बात टीम के समने कह दी तो वहीं बहस शुरू हो गई और ...