अलीगढ़, सितम्बर 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत क्वार्सी कृषि फार्म में मंगलवार को कृषि ज्ञान संगोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन हुआ। मंडलभर से पहुंच किसानों ने उन्नत खेती के बारे में जाना। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती की जानकारी दी। मेले में इफको, खाद्य प्रसंस्करण, पंचायतीराज, समेत विभिन्न उर्वरक और बीज कंपनियों ने स्टॉल लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह ने की। प्रगतिशील किसान अजय पाल सिंह ने किसानों को फसल चक्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उथली जड़ों वाल फसल के बाद गहरी जड़ों वाली फसलों की बुआई करनी चाहिए। इस क्रम में अधिक खाद के बाद कम खाद वाली फसल, अधिक सिंचाई के बाद कम सिंचाई वाली फसलों को करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। जीवांश कार्बन पर असर नहीं पड़...