जहानाबाद, फरवरी 18 -- 65 पंचायतों में 78 खेल मैदान का किया जा रहा है निर्माण 8 करोड़ 80 लाख 50 हजार की लागत से दी गई है योजनाओं की स्वीकृति हिन्दुस्तान विशेष जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडे के प्रयासों से जिले के 65 पंचायतों में 68 खेल मैदान का निर्माण कराया जा चुका है। जिसके लिए 8 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। हालांकि अभी भी 25 पंचायतों में एक भी खेल मैदान का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका है। वजह जमीन की अनुपलब्धता बताई जा रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को खेलकूद के प्रति बढ़ावा दे रही है। प्रत्येक खेल मैदान की लागत लगभग 10 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान की मांग काफी दिनों से लोग कर रहे थे। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से हर पंचायत में खेल मैदान बनाया जा रहा है। एक खेल...