आजमगढ़, फरवरी 11 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव निवासी रामनवमी पुत्र रामनिवर राम ने धोखाधड़ी कर जमीन का कराए गए एग्रीमेंट (अनुबंध) को निरस्त कराने के लिए मंगलवार को एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि अनुबंध का लिए गए रुपये लौटाने के बाद भी आरोपी उसकी जमीन नहीं वापस कर रहा है। एसडीएम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश जीयनपुर कोतवाल को दिया है। सेठारी गांव निवासी रामनवमी ने एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को दिये गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि सड़क के किनारे स्थित उसकी 276 हेक्टेयर भूमि की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पीड़ित का आरोप है कि बिलरियागंज क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी हेमंत राय पुत्र अनंत राय ने धोखाधड़ी कर उसकी भूमि का सगड़ी रजिस्ट्री कार्यालय में अ...