धनबाद, अक्टूबर 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता मेजर अब्बास उर्फ सैफी नकवी अब्बास के नाम से रंगदारी मांगी गई है। पांडरपाला रहमतगंज के रहनेवाले शहजादा उर्फ डाबो ने भूली ओपी में मामले की शिकायत की है। पुलिस को बताया कि वह 12 वर्षो से जमीन की खरीद-बिक्री व पेटी कॉन्ट्रैक्टर का काम करता है। पिछले दिनों 28 सितंबर को पहली बार मेजर अब्बास के नाम से व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। पहले दिन तो अनसुना कर दिया, लेकिन दूसरे दिन वापस दूसरे नंबर से वायस मैसेज भेजा गया, जिसमें कहा गया कि 20 लाख रुपए रंगदारी दो अन्यथा दुर्गापूजा के बाद कहीं पर भी हत्या कर दी जाएगी। डाबो ने बताया कि उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया तो इसके बाद भी दूसरे-दूसरे नंबर से वीडियो मैसेज भेजकर कहा कि गया कि तुम भाग जाओगे तो तुम्हारे परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.