कौशाम्बी, जनवरी 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के मुस्तफाबाद गांव में रविवार दोपहर जमीन पर कब्जा करने के विरोध में दबंग पिता-पुत्र ने मां-बेटे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी शिवलाल पुत्र सम्पत ने बताया कि उनकी मां दुलारी के नाम भूमि है, जिस पर वह काबिज हैं और मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि पड़ोसी गांव हसनपुर के पिता-पुत्र ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध पर धमकाया। पीड़ित ने चौकी तिल्हापुर में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.