मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अस्सा में भाई और भतीजे में जमीन कब्जाने को लेकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। मंगलवार को पीड़ित अलमदार एसएसपी ऑफिस पहुंचे। बताया कि उनके चाचा की कोई संतान नहीं थी, जिन्होंने अपनी जमीन की वसीयत अलमदार के नाम कर दी थी। अलमदार का आरोप है उनका भाई मेहराजुद्दीन और उसके बेटे सोहिल व फिरोज उसी जमीन पर अवैध रूप से मकान बना रहे हैं। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर पथराव किया। परिजनों ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। पीड़ित ने बहसूमा थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अलमदार का आरोप है इसके बाद भी आरोपी अवैध निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.