बदायूं, मार्च 24 -- बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरचौक निवासी सतेंद्र कुमार ने कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और जबरन बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सतेंद्र कुमार ने बताया कि उनका खेत सड़क किनारे है। उन्होंने आरोप लगाया कि अश्वनी कुमार गुप्ता ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और प्लॉटिंग कर बेचने की धमकी दी। पैसे की जरूरत के चलते उनकी मां विद्यादेवी ने 1/6 भाग पप्पू जाटव को बेच दिया। इसकी जानकारी होते ही अश्वनी कुमार गुप्ता व उनके पुत्र रचित गुप्ता 22 मार्च को उनके घर पहुंचे और बाकी जमीन भी उनके नाम करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.